CityNews

राँची नगर निगम की इनफोर्समेंट समीक्षा बैठक | Ranchi Municipal Corporation Enforcement Review Meeting

राँची नगर निगम में शुक्रवार को नगर निगम प्रशासक श्री सुशांत गौरव की अध्यक्षता में इनफोर्समेंट शाखा की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और अवैध गतिविधियों से मुक्त रखने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए गए।

प्रशासक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार प्रतिदिन प्रभावी अभियान चलाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि जहाँ भी अवैध अतिक्रमण हटाया गया है, वहाँ दोबारा अतिक्रमण न हो, इसकी कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाए।

नगर निगम की भूमि एवं परिसंपत्तियों पर अवैध कब्जों को लेकर प्रशासक ने सख़्त रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान अपने निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग केवल पार्किंग के लिए करें, ताकि किसी भी अतिरिक्त व्यावसायिक गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।

बैठक में सड़क किनारे अवैध व्यवसाय करने वालों के खिलाफ नियमित अभियान चलाने, शुल्क न चुकाने वाले व्यापारियों के ट्रेड लाइसेंस रद्द करने, तथा वाटर बॉडीज़ के आसपास हो रहे सभी अवैध निर्माणों को हटाने के निर्देश दिए गए। प्रमुख सड़कों, संपर्क मार्गों और फुटपाथों पर विशेष निगरानी एवं सफाई अभियान तेज़ करने पर भी जोर दिया गया।

इसके अतिरिक्त, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ नियमित जांच, अवैध मीट एवं मछली दुकानों पर कार्रवाई, तथा अवैध पार्किंग स्थलों की पहचान कर उन्हें तत्काल बंद करने के निर्देश भी दिए गए। बढ़ती ठंड को देखते हुए रात में मुख्य मार्गों पर अस्थायी आश्रय गृहों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।

बैठक में उप प्रशासक श्री गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक तथा इनफोर्समेंट शाखा की पूरी टीम उपस्थित रही।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन