CityNews

रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा | Massive Road Accident in Chutupalu Ghat, Ramgarh

रामगढ़ जिले की कुख्यात चुट्टूपालू घाटी में शनिवार को एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। राँची की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित टेलर ने पहले एक बाइक और फिर पांच चारपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन सड़क किनारे गड्ढों और चट्टानों से टकराकर पलट गए, जिससे कारों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए राँची रेफर किया गया है। इस दुर्घटना में राँची से रजरप्पा जा रहे कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर संजीव कुमार की गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क वन-वे की गई। 

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन