धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर एनसीसी द्वारा राँची से नई दिल्ली तक “बिरसा मुंडा साइक्लोथन” का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक यात्रा को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस साइक्लोथन में शामिल एनसीसी कैडेट्स बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा होते हुए देश की राजधानी नई दिल्ली तक पहुंचेंगे। यह दल धरती आबा बिरसा मुंडा के राष्ट्रप्रेम, संघर्ष और आदिवासी स्वाभिमान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा। लगभग 20 दिनों की यात्रा के बाद दिल्ली पहुंचने पर साइक्लोथन दल का भव्य स्वागत किया जाएगा।
कार्यक्रम में मेजर जनरल सज्जन सिंह मान, ग्रुप कमांडेंट सीसी आर.के. सिंह और जी.के. सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

