राँची में करम पर्व की दिखी शानदार रौनक, पारंपरिक गीत-संगीत से गूंजा अखड़ा।

राँची के अरगोड़ा के पास टोंगरी टोली में करम पर्व के अवसर पर आस्था, संस्कृति और परंपरा का खूबसूरत संगम देखने को मिला। करम डाल की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ लोगों ने पारंपरिक गीत, नृत्य और रीति-रिवाजों के बीच पर्व मनाया।
वहीं सहजानंद चौक स्थित सरना सह अखड़ा में भी करम पर्व को लेकर खासा उत्साह और उल्लास नजर आया।

प्रकृति की पूजा और आदिवासी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण पर्व में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत और सामुदायिक सहभागिता ने माहौल को खास बना दिया।

करम पर्व राँची की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक बनकर सामने आया।

