Glimpses : हरमू रोड स्थित काली पूजा स्वागत समिति की ओर से महिलाओं द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महाआरती की थालियों को सजाकर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम की थीम “आओ महाआरती की थाल सजाएं, नशे के चंगुल से अपने बच्चों को बचाएं” रखी गई।

इसके माध्यम से महिलाओं ने बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

