Local Alerts Ranchi

झारखंड के रवि राज मुर्मू को संताली फिल्म ‘आंगेन’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित | Jharkhand’s Ravi Raj Murmu Wins National Film Award for Santali Short Film ‘Aangen’, Honoured by President Droupadi Murmu

झारखंड के लिए मंगलवार का दिन गौरव का रहा। संताली लघु फिल्म ‘आंगेन’ के निर्देशक रवि राज मुर्मू को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में ‘Best Debut Film of a Director (Non-Feature)’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुजरात के एकता नगर में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

रवि राज मुर्मू झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा क्षेत्र से जुड़े हैं। ‘आंगेन’ को यह सम्मान मिलने के साथ ही पहली बार किसी संताली फिल्म को गैर-फीचर फिल्म श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है।

12 मिनट की इस संताली लघु फिल्म ने स्थानीय भाषा और संस्कृति से जुड़ी कहानी को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाया है। जुलाई 2026 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा के दौरान ‘आंगेन’ को इस सम्मान के लिए चुने जाने की जानकारी सामने आई थी।

रवि राज मुर्मू की यह उपलब्धि संताली सिनेमा के साथ-साथ झारखंड के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल