राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार शाम बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं। एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की। इसके बाद राष्ट्रपति सीधे लोक भवन पहुंचीं, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगी।
बताया गया है कि राष्ट्रपति 30 दिसंबर तक झारखंड दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे जमशेदपुर और गुमला में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राँची समेत अन्य जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

