CityNews

झारखंड में शीतलहर का कहर | Severe Cold Wave Grips Jharkhand, Temperature Drops Sharply

झारखंड में सर्दी ने अपना तीखा तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है और ठिठुरन से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बदलाव के संकेत नहीं हैं, ऐसे में ठंड से राहत फिलहाल दूर नजर आ रही है।

राज्य के नौ जिलों में पारा 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क चुका है। इन जिलों में राँची, डालटनगंज, बोकारो, चाईबासा, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, सरायकेला और पाकुड़ शामिल हैं। राँची में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोहरदगा में यह 3.2 डिग्री तक पहुंच गया। कांके क्षेत्र में सबसे अधिक ठंड महसूस की गई, जहां न्यूनतम तापमान मात्र 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राँची और आसपास के इलाकों में 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 30 और 31 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तथा न्यूनतम 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं नए साल के पहले दिन अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन