CityNews

नव वर्ष 2026 से पहले राँची के पार्कों का निरीक्षण | Ranchi Municipal Corporation Park Inspection Ahead of New Year 2026

नव वर्ष 2026 के आगमन को ध्यान में रखते हुए राँची नगर निगम द्वारा शहरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार पहल की जा रही है। इसी क्रम में नगर निगम के प्रशासक श्री सुशांत गौरव ने आज शहर के कई प्रमुख पार्कों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने डोरंडा स्थित श्री कृष्ण सिंह पार्क, हरमू स्थित सरदार पटेल पार्क एवं कचहरी स्थित जयपाल सिंह मुंडा पार्क का दौरा किया। इस दौरान पार्कों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, हरियाली तथा नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया गया।

प्रशासक ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पार्कों में पर्याप्त संख्या में डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, नियमित साफ-सफाई कराई जाए, खराब लाइटों की मरम्मत की जाए तथा दीवारों पर लगे अवैध पोस्टर-बैनर हटाए जाएँ। साथ ही टूटे पेड़ों की टहनियों की छंटाई और आकर्षक पेंटिंग पर भी जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान उप प्रशासक श्री रविंद्र कुमार, श्री गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक श्री चंद्रदीप कुमार सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन