CityNews

मनरेगा बचाओ संग्राम: Ranchi में 5 जनवरी को कांग्रेस का पैदल मार्च, केंद्र सरकार के फैसले का विरोध

मनरेगा कानून और उसके नाम में किए गए बदलाव के विरोध में प्रदेश कांग्रेस 5 जनवरी को ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ का आयोजन करेगी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता राँची के बापू वाटिका, मोरहाबादी से लोक भवन तक पैदल मार्च करेंगे। यह जानकारी शनिवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दी।

उन्होंने कहा कि मनरेगा का नाम बदलना ग्रामीण भारत पर सीधा हमला है। पहले योजनाओं का चयन गांव स्तर पर होता था, लेकिन अब केंद्र सरकार द्वारा पंचायत और गांवों का चयन किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्वायत्तता कमजोर होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जीरामजी योजना से क्षेत्रीय असंतुलन पैदा होगा और गांवों की वास्तविक जरूरतें प्रभावित होंगी।

प्रेस वार्ता में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि भाजपा की विचारधारा महात्मा गांधी के सिद्धांतों के खिलाफ है। गांधी जी के नाम को हटाना भाजपा की पूंजीवादी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ग्रामीण रोजगार, आर्थिक मजबूती और क्रय शक्ति बढ़ाने के पक्ष में नहीं है। कांग्रेस मनरेगा की मूल भावना की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेगी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन