CityNews

नववर्ष पर CM Hemant Soren का Ranchi दौरा, धुर्वा डैम को पर्यटन हब बनाने के निर्देश

नए साल के आगाज पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को राँची शहर का दौरा कर धुर्वा डैम और अन्य पिकनिक स्पॉट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटन विकास की संभावनाओं का विस्तार से अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने चाय की चुस्की लेते हुए रांची की हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धुर्वा डैम क्षेत्र में पर्यटन को व्यवस्थित रूप से विकसित करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और यह क्षेत्र रांची के पर्यटन नक्शे का प्रमुख आकर्षण बनेगा। निरीक्षण के दौरान सीएम ने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुझाव लिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार जनसहभागिता के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता देगी। इसके बाद सीएम ने धुर्वा ज्यूडिशियल अकादमी का भी निरीक्षण किया और संस्थान की अधोसंरचना एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पर्यटन और अन्य विभागों के सचिव और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन