CityNews

झारखंड में शीतलहर के चलते 6 से 8 जनवरी तक सभी स्कूल बंद | Schools Closed in Jharkhand Due to Cold Wave from Jan 6 to 8

झारखंड में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार के आदेश के अनुसार 6 जनवरी से 8 जनवरी तक राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक कार्य बंद रहेंगे।

इस अवधि में प्री-नर्सरी, नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं नहीं लगेंगी। यह आदेश सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक एवं सभी निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।

हालांकि, सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को विद्यालय में उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। इस दौरान वे गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।

वहीं, यदि किसी विद्यालय में इस अवधि के दौरान प्री-बोर्ड परीक्षा निर्धारित है, तो उसके आयोजन को लेकर संबंधित सक्षम प्राधिकारी अपने विवेक से निर्णय ले सकेंगे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन