झारखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनाक शपथ ग्रहण से एक दिन पहले गुरुवार को राँची पहुंचे। बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर उनके आगमन पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
नए मुख्य न्यायाधीश का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित होगा। जानकारी के अनुसार जस्टिस सोनाक 9 जनवरी को सुबह 9:30 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। उन्हें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शपथ दिलाएंगे।
बताया गया है कि जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनाक का मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यकाल 28 नवंबर 2026 तक रहेगा। उनके आगमन और शपथ ग्रहण को लेकर न्यायिक और प्रशासनिक हलकों में व्यापक तैयारियां की गई हैं।

