CityNews

लालपुर मून डिस्को बार विवाद में युवक की मौत | Youth Dies After Clash at Moon Disco Bar, Lalpur Ranchi

राँची के लालपुर चौक स्थित मून डिस्को बार में 4 जनवरी 2026 की रात हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। छेड़खानी की घटना के बाद दो पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट हुई, जो बाद में जानलेवा साबित हुई। इस दौरान अंकित कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए रिम्स राँची ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मामले में गढ़वा थाना में जीरो एफआईआर दर्ज की गई, जिसके आधार पर लालपुर थाना अंतर्गत कांड दर्ज किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रमनदीप सिंह उर्फ रोमी और रौशन प्रसाद को रातु थाना क्षेत्र के रिंग रोड सुंडिल से घटना में प्रयुक्त डिजायर कार के साथ गिरफ्तार किया। जांच के दौरान रौशन प्रसाद की महिला साथी दिव्या भारती को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन