अशोक नगर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष व माहेश्वरी बालिका विद्यालय, अशोक नगर, राँची के संस्थापक डॉ. कृष्णमोहन प्रसाद का रविवार को स्वर्गवास हो गया। वे 87 वर्ष के थे तथा कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज (सोमवार) हरमू मुक्ति धाम में किया जाएगा। वे जीवन भर सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। उनके निधन से शहर में शोक की लहर है।
अशोक नगर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कृष्णमोहन प्रसाद का निधन, शहर में शोक | Former Ashok Nagar Society President Dr. Krishna Mohan Prasad Passes Away

