उत्तर-पश्चिम से आ रही ठंडी हवाओं ने झारखंड में ठंड का असर और तेज कर दिया है। दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सुबह और शाम पारा लगातार नीचे जा रहा है। ठंडी हवा और कोहरे के कारण आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने मकर संक्रांति और गुरु पर्व यानी 14 व 15 जनवरी को ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना जताई गई है। इन दिनों लोगों को खास सतर्क रहने की जरूरत है। प्रभावित जिलों में राँची, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, रामगढ़, बोकारो, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
झारखंड में ठंड और शीतलहर का कहर | Cold Wave Intensifies Across Jharkhand

