CityNews

मकर संक्रांति से पहले राँची के बाजारों में तिलकुट की धूम | Makar Sankranti Festive Buzz in Ranchi Markets

मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश में आस्था और उल्लास के साथ मनाया जाता है। पर्व नजदीक आते ही राँची के बाजारों में खासा उत्साह और रौनक देखने को मिल रही है। सुबह से ही बाजारों में लोगों की चहल-पहल तेज हो गई है और हर गली-मोहल्ले में मकर संक्रांति की तैयारियां साफ नजर आ रही हैं।

शहर में जगह-जगह तिलकुट और लड्डू की दुकानों से आती खुशबू लोगों को आकर्षित कर रही है। जानकारों के अनुसार तिल से बना तिलकुट न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी माना जाता है। इसी वजह से लोग बड़ी संख्या में खरीदारी कर रहे हैं।

बताया जाता है कि पौष माह में मनाए जाने वाले इस पर्व पर तिलकुट, तिल के लड्डू, बादामपट्टी, रेवड़ी, चूड़ा, दही और गुड़ की विशेष मांग रहती है। व्यापारियों को इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन