CityNews

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर मुहर, बजट पर सीएम हेमंत सोरेन का हमला | Jharkhand Cabinet Clears 27 Proposals, CM Hemant Soren Attacks Union Budget

राँची में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। 5 फरवरी को हुई इस बैठक में कुल 27 प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के साथ मीडिया से बातचीत की और केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट पर तीखा प्रहार किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्रीय बजट में आम जनता को कोई राहत नहीं दी गई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कृषि सहित किसी भी सेक्टर में ऐसा क्या है, जिससे आम लोगों को फायदा हो। सीएम ने आरोप लगाया कि बजट में आम आदमी की बुनियादी जरूरतों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है।

मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि कोयला, खनिज और लोहा ही नहीं, बल्कि दाल और चावल जैसी रोजमर्रा की चीजें भी महंगी हो गई हैं। उन्होंने इसे विकास के दावों पर सवाल बताया।

असम दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम ने वहां के चाय बागान मजदूरों की स्थिति पर चिंता जताई और केंद्र व असम सरकार पर अप्रत्यक्ष निशाना साधा।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन