राँची में पिछले दो दिनों से लापता युवक का शव रविवार को हटिया डैम में तैरता हुआ मिला। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धुर्वा विद्यानगर स्थित जेपी मार्केट निवासी ऋतिक कुमार के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार, ऋतिक कुमार दो दिन पहले अचानक लापता हो गया था, जिसके बाद से परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। रविवार को स्थानीय लोगों ने डैम में शव को तैरता देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

