CityNews

राँची में वाहन जांच अभियान: 176 वाहनों की जांच, 3.61 लाख का जुर्माना | Vehicle Checking Drive in Ranchi, ₹3.61 Lakh Fine Imposed

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के सख्त निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में सोमवार को तुपुदाना, दलादली, रातु, रिंग रोड और कांके क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वाहन दस्तावेज़ जांच अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना, ओवरलोडिंग पर रोक लगाना, प्रदूषण नियंत्रण और अवैध परिवहन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना था।

जांच अभियान के दौरान कुल लगभग 176 वाहनों (भारी वाहन, यात्री वाहन, व्यावसायिक और निजी वाहन) की जांच की गई। टीम द्वारा मोटर वाहन कर (टैक्स), फिटनेस प्रमाण पत्र, वाहन बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC), परमिट, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग की स्थिति समेत अन्य यातायात नियमों की बारीकी से जांच की गई।

जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत ₹3,61,751 का जुर्माना लगाया गया। वहीं दस्तावेज़ अपूर्ण या अमान्य पाए जाने पर 2 वाहनों को जब्त किया गया। इनमें से एक वाहन रातु थाना और दूसरा कांके थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि सड़कें सभी की साझा संपत्ति हैं और यातायात नियमों का पालन केवल व्यक्तिगत सुरक्षा ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राँची की सड़कों को सुरक्षित, प्रदूषण मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी नियमित और आकस्मिक रूप से चलाए जाते रहेंगे।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन