CityNews

टाटीसिलवे डोल मेला में भीड़ में घुसी तेज रफ्तार कार, 2 की मौत, 12 से अधिक घायल | Speeding Car Ploughs into Crowd at Tatisilwai Dol Mela, 2 Dead

नामकुम थाना क्षेत्र के टाटीसिलवे में लगने वाले ऐतिहासिक डोल मेला में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर मेले में मौजूद भीड़ में घुस गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं एक गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है।
मृतकों की पहचान भोला शर्मा (65) और रीमा कुमारी (22) के रूप में हुई है, जो अनगड़ा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे में पप्पू साव, सुलोचना देवी, रश्मि कुमारी, पूनम कुमारी, अरुणा एक्का समेत कई लोग घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि शाम करीब 5 बजे अनगड़ा की ओर से आ रही कार (JH05 CP 4627) अचानक नियंत्रण खो बैठी और भीड़ में जा घुसी, जिससे भगदड़ मच गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर राँची-खेलगांव रोड जाम कर दिया और चालक पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग की।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन