राँची के Birsa Agricultural University (BAU) परिसर में शनिवार से तीन दिवसीय एग्रोटेक कृषि मेला–2026 की शुरुआत हो गई। इस मेले में कृषि से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए 120 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। किसानों को कृषि उपकरणों, उद्यानिकी, मिलेट की आधुनिक खेती और नई कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन के दौर में टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए कई तकनीकी सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें विशेषज्ञ किसानों को उन्नत खेती के तरीकों के बारे में मार्गदर्शन दे रहे हैं। मेले के दौरान उद्यानिकी, पशुपालन और अन्य कृषि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया। यह मेला किसानों के लिए नई तकनीक और ज्ञान साझा करने का महत्वपूर्ण मंच बन रहा है।

