CityNews

रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर राँची में केंद्रीय शांति समिति की बैठक | Central Peace Committee Meeting Held in Ranchi Ahead of Ram Navami, Eid and Sarhul

राँची में आगामी रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राँची, राकेश रंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों से आए गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

बैठक में विधि-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील की। साथ ही उपस्थित प्रतिनिधियों से सुझाव और समस्याएँ भी सुनी गईं, ताकि त्योहारों को आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया जा सके।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पुलिस अधीक्षक (यातायात), अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था), अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), उप समाहर्ता जिला नजारत सहित कई प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी और राँची जिले के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन