CityNews

‘बावरीफिर्की स्प्रिंग प्रदर्शनी’ का अंतिम दिन, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ | Bawrifirki Spring Exhibition Sees Huge Rush on Final Day in Ranchi

फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़ी बहुप्रतीक्षित ‘बावरीफिर्की स्प्रिंग प्रदर्शनी’ का आज अंतिम दिन है। करमटोली चौक स्थित सेलिब्रेशन हॉल में चल रही इस प्रदर्शनी में सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन ने राँचीवासियों को फैशन और लाइफस्टाइल के नए ट्रेंड्स से रूबरू कराया।

प्रदर्शनी में करीब 70 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां भारतीय, इंडो-वेस्टर्न और पश्चिमी परिधान, आभूषण, साड़ियां, बच्चों के कपड़े, होम डेकोर, फुटवियर और स्किन केयर उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। देश के विभिन्न शहरों से आए डिजाइनर और ब्रांड अपने लेटेस्ट कलेक्शन के साथ मौजूद हैं।

आयोजकों के अनुसार अंतिम दिन विशेष ऑफर्स और आकर्षक कलेक्शन के कारण लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह प्रदर्शनी न सिर्फ शॉपिंग का बेहतरीन मौका दे रही है, बल्कि फैशन के नए ट्रेंड्स को करीब से जानने का अवसर भी प्रदान कर रही है।

इस आयोजन में स्वेता अडुकिया, रेखा अग्रवाल, स्वेता टिकमानी, शिल्पा जावर और स्वाति बाजोरिया की अहम भूमिका है। प्रदर्शनी में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। राँची में यह आयोजन फैशन प्रेमियों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन