CityNews

मुख्यमंत्री आवास में भव्य दावत-ए-इफ्तार, हेमंत सोरेन ने दिया सौहार्द का संदेश | Grand Iftar Hosted at CM Residence, Hemant Soren Promotes Harmony

माह-ए-रमज़ान के पावन अवसर पर कांके रोड, राँची स्थित मुख्यमंत्री आवास में भव्य दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कार्यक्रम में शामिल रोजेदारों, विभिन्न धर्मों, समुदायों एवं वर्गों के गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश देखने को मिला। विभिन्न वर्गों से आए लोगों ने एक साथ इफ्तार कर सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रमज़ान का महीना प्रेम, त्याग, संयम और इंसानियत का प्रतीक है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करता है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी और शांति व सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन