CityNews

धोनी का जर्सी नंबर बदलेगा? 7 से 8 की खबर पर सस्पेंस | Will MS Dhoni Change Jersey Number from 7 to 8?

पिछले दो दशकों से भारतीय क्रिकेट में नंबर 7 सिर्फ एक जर्सी नंबर नहीं, बल्कि एक पहचान रहा है, और वह पहचान थी महेंद्र सिंह धोनी की। इस नंबर से करोड़ों फैंस की भावनाएं जुड़ी रहीं। जब भी टीम इंडिया जीतती या धोनी मैदान पर दिखते, फैंस के लिए 7 एक “लकी नंबर” बन जाता था।

इस जर्सी से जुड़ी अनगिनत कहानियां और यादें आज भी लोगों के दिलों में बसी हैं।लेकिन अब यह दौर बदलता नजर आ रहा है। धोनी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने जर्सी नंबर में बदलाव कर दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से ठीक पहले उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस बदलाव की जानकारी दी। अब धोनी मैदान पर 7 की जगह 8 नंबर की जर्सी में नजर आएंगे। इस फैसले के साथ उन्होंने लिखा, “कुछ नंबर हमेशा आपके साथ जुड़े रहते हैं, 7 भी वैसा ही एक नंबर है… लेकिन अब मैं इसे बदलकर 8 कर रहा हूं। इसकी वजह जल्द ही आप सभी को पता चलेगी।”

धोनी के इस फैसले ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है, आखिर 7 से 8 तक के इस सफर के पीछे की वजह क्या है, अब हर किसी को इसी का इंतजार है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन