CityNews

हेमंत सोरेन ने नवीन जायसवाल के आवास पर आशीर्वाद समारोह में की शिरकत | Hemant Soren Attends Blessing Ceremony at Naveen Jaiswal’s Residence

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने आज राँची के दीपाटोली, कटहल मोड़ स्थित हटिया विधायक श्री नवीन जायसवाल के आवास पर पहुंचकर आशीर्वाद समारोह में शिरकत की। यह समारोह विधायक नवीन जायसवाल की पुत्री माही जायसवाल के विवाह उपरांत आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवविवाहित वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद और समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने नवदंपति को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई भी दी। वहीं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने भी नवविवाहित जोड़े को मंगलकामनाएं दीं और उनके जीवन में खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विधायक नवीन जायसवाल एवं उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। यह समारोह पारिवारिक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन