राँची नगर निगम में उपमहापौर पद के चुनाव में वार्ड 31 के पार्षद नीरज कुमार को जीत हासिल हुई है। उन्हें कुल 38 पार्षदों का समर्थन प्राप्त हुआ, जिसके साथ ही उन्होंने उपमहापौर पद पर कब्जा जमाया।
नीरज कुमार भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार थे। वहीं महागठबंधन की ओर से मैदान में उतरे वार्ड 44 के पार्षद परमजीत सिंह को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें मात्र 15 वोट ही मिल सके।
इस जीत के साथ ही नगर निगम की राजनीति में एक नया समीकरण देखने को मिल रहा है, जिसका असर आने वाले समय में शहर के विकास कार्यों पर भी पड़ सकता है।

