CityNews

सारंडा में आंधी-बारिश के बीच हादसा, CRPF जवान राकेश कुमार शहीद | CRPF Jawaan Martyred in Storm Incident at Saranda

जय हिन्द | ॐ शांति

झारखंड के सारंडा स्थित बाबूडेरा में सीआरपीएफ-कोबरा बटालियन कैंप में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में जवान राकेश कुमार शहीद हो गए। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के दौरान कैंप परिसर में एक विशाल पेड़ अचानक एक कमरे के ऊपर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से यह घटना हुई।

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब एक बजे की है, जब खराब मौसम के बीच पेड़ अस्थायी कमरे पर गिर गया। उस समय कमरे में मौजूद कांस्टेबल राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर पर गहरी चोट आई। साथी जवानों ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और सुबह उन्हें एयरलिफ्ट कर राँची भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने बताया कि मौसम की खराबी के बावजूद क्षेत्र में नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन जारी है। शहीद जवान के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक स्थान भेजने की प्रक्रिया जारी है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन