Ranchi

एशियन लॉन बॉल चैंपियनशिप में झारखंड का दम, दिनेश महतो की टीम ने जीता डबल गोल्ड | Jharkhand Shines in Asian Lawn Bowls, Dinesh Mahato Leads India to Double Gold

एशियन लॉन बॉल चैंपियनशिप में झारखंड का जलवा, दिनेश महतो की अगुवाई में भारत ने जीता डबल गोल्ड 🥇
दिल्ली में आयोजित 17वीं एशियन लॉन बॉल चैंपियनशिप के अंतिम दिन झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को गौरवान्वित किया। पुरुष वर्ग की फोर्स स्पर्धा में दिनेश महतो, सुनील बहादुर (झारखंड), नवनीत (दिल्ली) और जयंता (असम) की टीम ने फाइनल में मलेशिया को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत को डबल गोल्ड हासिल हुआ और झारखंड पुरुष वर्ग में चैंपियन घोषित हुआ।

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। वहीं कोच मधुकांत पाठक ने इसे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया। खेल मंत्री शुदिव्य सोनू सहित कई अधिकारियों ने टीम की सराहना की।

प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने कई पदक जीते, जिसमें दिनेश महतो ने 2 स्वर्ण, रूपा रानी तिर्की ने 1 रजत व 1 कांस्य, सुनील बहादुर ने 1 स्वर्ण व 1 कांस्य और रेशमा कुमारी ने 1 रजत व 1 कांस्य पदक हासिल किया।
राँची समेत पूरे झारखंड में इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन