Events

झारखंड के खिलाड़ियों ने वारंगल में इंडियन ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स में जीते 2 स्वर्ण और 2 रजत पदक

तेलंगाना के वारंगल में आयोजित 5वीं इंडियन ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया। गुमला की अंतरराष्ट्रीय एथलीट सुप्रीती कच्छप ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में 17 मिनट 09.59 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता।

वहीं, झारखंड के विशाल बहादुर ने पुरुष वर्ग के ट्रिपल जंप में 16.12 मीटर की शानदार छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में झारखंड ने कुल चार पदक (2 स्वर्ण और 2 रजत) हासिल किए।

राज्य के खिलाड़ियों की इस सफलता पर खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर, और झारखंड एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन
CityNews Events

रांची प्रेस क्लब मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का भव्य आगाज़

रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित “मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट–2025” की शुरुआत शनिवार को सीसीएल गांधी नगर ग्राउंड में हुई। यह