सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होते ही देशभर के साथ-साथ राँची में भी खुशी की लहर दौड़ गई। छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की, जिसके बाद स्कूलों में जश्न का माहौल देखने को मिला। राँची के डीपीएस, जेवीएम श्यामली, टेंडर हार्ट और डीएवी हेहल समेत कई स्कूलों में छात्र-छात्राएं मिठाइयां बांटते और एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। अभिभावकों और शिक्षकों ने भी छात्रों की मेहनत की सराहना की। अच्छे अंकों से पास होने वाले छात्रों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जारी, राँची के स्कूलों में जश्न का माहौल | CBSE Class 10 Results Out, Celebrations in Ranchi Schools

