Local Alerts Ranchi

राँची में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार | Land Dealer Shot Dead in Ranchi, Main Accused Arrested

राँची के पंडरा थाना क्षेत्र स्थित ओटीसी ग्राउंड के पास मंगलवार सुबह जमीन कारोबारी भार्गव सिंह पर बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल भार्गव सिंह को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात के पीछे जमीन विवाद मुख्य वजह हो सकता है। घायल अवस्था में भार्गव सिंह ने पुलिस को बताया था कि उनका विवाद आरोपी विजय टेटे से चल रहा था, जिसने कुछ दिन पहले उन्हें फोन पर धमकी भी दी थी।
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय टेटे को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि विजय टेटे कांके के गांधीनगर इलाके का रहने वाला है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीन अपराधियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना उस समय हुई जब भार्गव सिंह मंदिर में पूजा करने गए थे और तभी घात लगाकर अपराधियों ने पीछे से गोली चला दी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल