CityNews Local Alerts

छठ महापर्व के बाद राँची नगर निगम का व्यापक सफाई अभियान | Ranchi Nagar Nigam Cleanliness Drive After Chhath Mahaparv

छठ महापर्व के सफल समापन के बाद राँची नगर निगम ने पूरे शहर में व्यापक सफाई अभियान चलाया। निगम की टीम ने विशेष रूप से प्रमुख जलाशयों और छठ घाटों की सफाई पर ध्यान केंद्रित किया। सफाई मित्रों ने घाटों पर पड़ी पूजा सामग्री, फूल-मालाएँ, नारियल, कपड़े और अन्य अपशिष्ट एकत्र कर उनका समुचित निस्तारण किया।

प्रशासक के निर्देशानुसार यह अभियान सभी वार्ड और जोनल सुपरवाइजरों की निगरानी में संचालित हुआ। घाटों के साथ-साथ आसपास की गलियों, मोहल्लों और सड़कों की भी गहन सफाई की गई, ताकि पूरे क्षेत्र में स्वच्छता और सुव्यवस्था बनी रहे तथा किसी प्रकार की दुर्गंध या गंदगी न फैले।

राँची नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे जलाशयों में कचरा या पूजा सामग्री न डालें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में निगम का सहयोग करें। साथ ही नागरिकों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने आसपास की स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी स्वयं भी निभाएँ।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल