Local Alerts Ranchi

राँची में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू | Ranchi Census 2027 Preparation Begins

राँची नगर निगम ने बुधवार को जनगणना 2027 को लेकर संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव, अपर प्रशासक संजय कुमार समेत नगर निगम और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता में अधिकारियों ने बताया कि जनगणना प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में मकानों का सूचीकरण होगा, जिसमें घरों से जुड़ी विभिन्न जानकारियां जुटाई जाएंगी। इसके बाद दूसरे चरण में जनसंख्या से संबंधित विस्तृत डेटा एकत्र किया जाएगा।

नगर निगम के अनुसार, 1 से 15 मई तक नागरिकों के लिए स्वगणना (Self Enumeration) की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान लोग ऑनलाइन माध्यम से खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान किसी भी प्रकार के दस्तावेज या ओटीपी की मांग नहीं की जाएगी। लोगों से अपील की गई है कि वे फर्जी कॉल या मैसेज से सतर्क रहें।

वहीं, ग्रामीण और नेटवर्क से वंचित क्षेत्रों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। ऐसे इलाकों में शिक्षकों को जिम्मेदारी दी जाएगी, जो घर-घर जाकर जनगणना का कार्य पूरा करेंगे।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सहयोग करें, ताकि सटीक और विश्वसनीय आंकड़े एकत्र किए जा सकें।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल