CityNews Local Alerts Politics

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ प्रतिनिधिमंडल ने दिया अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन-2025 का आमंत्रण | CM Hemant Soren Invited to International Sarna Dharma Mahasammelan 2025

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को उनके आवासीय कार्यालय में लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन-2025 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सोहराय कुनामी (कार्तिक पूर्णिमा) के अवसर पर 3 से 5 नवंबर 2025 तक टीटीपीएस, ललपनिया (बोकारो) स्थित लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ में आयोजित होगा। इस दौरान देश-विदेश से सरना धर्मावलंबी शामिल होंगे और आदिवासी संस्कृति, परंपरा एवं एकता पर विचार साझा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को शुभकामनाएँ दीं और सम्मेलन के सफल आयोजन की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी संस्कृति, परंपरा और आस्था के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर अध्यक्ष बबुली सोरेन, सचिव लोबिन मुर्मू, मिथिलेश किस्कू, बिंदे सोरेन (मांझी बाबा, जमशेदपुर), सुरेन्द्र टुडू, बुधन सोरेन, सुखराम बेसरा, मेघराज मुर्मू और संतोष हेंब्रम सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल