Local Alerts Ranchi

लापता अदिति की तलाश तेज, एनडीआरएफ और ड्रोन से चल रहा सर्च ऑपरेशन | NDRF & Drone Search Intensifies for Missing Girl Aditi in Ranchi

राँची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर के खोरहा टोली से लापता मासूम अदिति पांडेय की तलाश अब और तेज कर दी गई है। बच्ची को खोजने के लिए अब एनडीआरएफ की टीम भी मैदान में उतर गई है। सोमवार को एनडीआरएफ की टीम अदिति के घर के पास पहुंची और आसपास के नाले में खोज अभियान शुरू किया।

बच्ची के लापता होने के बाद परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं पुलिस भी हर संभव प्रयास में जुटी है, ताकि अदिति का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

जमीन पर चल रहे खोज अभियान के साथ-साथ तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है। पुलिस ड्रोन कैमरे की मदद से पूरे इलाके की निगरानी कर रही है। खासकर नाले, नदी और आसपास के कठिन इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि कोई सुराग मिल सके। ड्रोन की सहायता से उन जगहों की भी तलाशी ली जा रही है, जहां सामान्य तौर पर पहुंचना कठिन है।
इस पूरे खोज अभियान की निगरानी सदर डीएसपी संजीव बेसरा कर रहे हैं। उनके साथ सदर थाना और खेलगांव थाना की पुलिस टीम भी लगातार खोजबीन में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके के हर संभावित स्थान की जांच की जा रही है।

अदिति के परिजन बच्ची के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। वहीं मासूम के लापता होने से पूरे इलाके में चिंता का माहौल है और लोग उसके सुरक्षित मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल