राँची: प्रकाश पर्व 2026 के अवसर पर राँची में 24 नवंबर को गुरु नानक स्कूल में समारोह आयोजित होगा। प्रकाश पर्व 2026 में शामिल होने के लिए सिख समाज ने राज्यपाल संतोष गंगवार को आमंत्रित किया। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें समारोह का औपचारिक निमंत्रण सौंपा।
प्रकाश पर्व समारोह का आयोजन 24 नवंबर 2026 को राँची के पी.पी. कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल में किया जाएगा। इस अवसर पर सिख समाज की ओर से धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
राज्यपाल से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में त्रिलोचन अकाली, सुरजीत सिंह, अश्मीत सिंह सेठी, परमिंदर सिंह बग्गा, परमजीत सिंह चाना एवं जसविंदर सिंह बग्गा शामिल थे।
#PrakashParv2026 #SantoshGangwar #GuruNanakDevJi #RanchiNews #RanchiUpdates

