CityNews Local Alerts Politics

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व उत्सव में आमंत्रण | CM Hemant Soren Invited to 556th Prakash Parv of Guru Nanak Dev Ji

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, राँची के एक शिष्टमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व उत्सव में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी ने मानवता, समानता और सेवा की भावना को सर्वोपरि रखा, जो आज के समय में भी प्रासंगिक है।

इस मौके पर शिष्टमंडल के सदस्यों ने प्रकाश पर्व की तैयारियों की जानकारी दी और कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की उपस्थिति की कामना व्यक्त की।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल