Local Alerts Ranchi

राँची के कई इलाकों में आज बिजली कटौती | Power Cut in Several Areas of Ranchi Today

राजधानी राँची के कई क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से सबस्टेशन में तकनीकी कार्य और पेड़ों की डालियों की छंटाई के कारण अलग-अलग इलाकों में 2 से 4 घंटे तक पावर कट रहेगा।

बिजली विभाग के अनुसार हरमू सबस्टेशन के 11 केवी न्यू हरमू फीडर में वीसीबी बदलने और बिजली तारों के आसपास पेड़ों की डालियों की छंटाई का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इस दौरान टुंगरी टोली, बाली बगीचा, संत फ्रांसिस स्कूल क्षेत्र, वसुंधरा, पटेल चौक, सोहराय भवन, हरमू हाउसिंग कॉलोनी, बसंत बिहार और पूरण विहार समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

वहीं 33 केवी कुसई सबस्टेशन भी सुबह 6 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग के पास नामकुम से एयरपोर्ट ग्रिड को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके कारण घाघरा, कुसई, डोरंडा, अनंतपुर, निवारणपुर, मजिस्ट्रेट कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल