Education Local Alerts Ranchi

डीएवी कपिलदेव स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल एम के सिन्हा को 3 साल की सजा | Former DAV Kapildev Principal MK Sinha Sentenced in Harassment Case

डीएवी कपिलदेव स्कूल की नर्सिंग स्टाफ के साथ छेड़खानी और यौन उत्पीड़न मामले में रांची सिविल कोर्ट ने तत्कालीन प्रिंसिपल एम के सिन्हा को दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनाई है। AJC अरविंद कुमार की अदालत ने उन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। पीड़िता की ओर से अधिवक्ता खुशबू कटारुका और अधिवक्ता शुभम कटारुका ने पक्ष रखा।
दरअसल, मई 2022 में स्कूल की एक महिला नर्स ने तत्कालीन प्रिंसिपल एम के सिन्हा पर यौन उत्पीड़न और अश्लील मांग करने का आरोप लगाया था। मामले को लेकर अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

बाद में एम के सिन्हा को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी, लेकिन पीड़िता ने उन पर जेल से बाहर आने के बाद धमकाने और दबाव बनाने का आरोप लगाया। इस पर झारखंड हाईकोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर दी थी। हाईकोर्ट के आदेश को उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, लेकिन वहां से भी राहत नहीं मिलने के बाद उन्हें अदालत में सरेंडर करना पड़ा। इसके बाद उन्हें दोबारा जेल भेज दिया गया था।

मामले के जांच अधिकारी ने जांच पूरी कर 25 जुलाई 2022 को अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल