मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओं से 23 मई से अपने मतदान केंद्र पर जाकर अन मैप्ड मतदाता सूची में अपना नाम जांचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह सूची अगले दो सप्ताह तक सभी मतदान केंद्रों पर प्रदर्शित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सूची में अन मैप्ड मतदाताओं के साथ संबंधित बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर भी उपलब्ध रहेगा, ताकि मतदाता आसानी से संपर्क कर सकें। जिन मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो जाएगी, उन्हें एसआईआर प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपने बीएलओ से संपर्क कर नाम की मैपिंग सुनिश्चित कराने की अपील की है।

