राँची में मॉनिटर लिजार्ड की कथित अवैध तस्करी मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा उर्फ चुन्नू मिश्रा, उनके बेटे अविनाश रंजन मिश्रा और अरुण राम को अदालत से बड़ी राहत मिली है। एसीजेएम रवि नारायण की अदालत ने शुक्रवार को तीनों की जमानत याचिका मंजूर कर ली।
वन विभाग ने 14 मई को नटराज होटल में छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया था। मामले में गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलकों में भी काफी चर्चा हुई थी।
राजीव रंजन मिश्रा भाजपा के पुराने नेताओं में गिने जाते हैं और पार्टी के प्रवक्ता के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वे भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी रह चुके हैं।

