Local Alerts Ranchi

ओमनी वैन के नंबर पर बाइक का चालान, राँची ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल | Bike Challan Issued on Omni Van Number in Ranchi

राँची में ट्रैफिक व्यवस्था का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र निवासी चंद्र प्रकाश रावत की ओमनी वैन के नंबर पर बिना हेलमेट बाइक चलाने का चालान उनके घर पहुंच गया। हैरानी की बात यह है कि चालान में जिस वाहन की तस्वीर है, वह एक बाइक है और चालक बिना हेलमेट के नजर आ रहा है, जबकि बाइक पर लगा नंबर चंद्र प्रकाश रावत की ओमनी वैन का है।

यह मामला बेहद गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि इससे साफ संकेत मिलता है कि कुछ लोग दूसरे वाहनों के नंबर का प्रयोग कर अपनी गाड़ियां चला रहे हैं। ऐसी घटनाएं आम लोगों को मानसिक परेशानी और बेवजह जुर्माना भरने की स्थिति में भी डाल देती हैं।

चंद्र प्रकाश रावत के अनुसार, इस मामले में ट्रैफिक विभाग ने उन्हें आवेदन देने को कहा है। विभाग का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद उनके नाम पर जारी गलत चालान को रद्द कर दिया जाएगा।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल