Local Alerts Ranchi

राँची में कॉलेज छात्रा से छेड़खानी, आरोपी जवान गिरफ्तार | Army Jawan Arrested for Molesting College Student in Ranchi

राँची के लालपुर थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा के साथ सरेआम छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने 22 मई 2026 को पुलिस को आवेदन देकर एक व्यक्ति पर छेड़खानी और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर वीडियो भी जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार छात्रा मोरहाबादी स्थित कॉलेज से घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने पीछे से पकड़कर गलत हरकत की और भागने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी विनय को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी हरियाणा का रहने वाला है तथा नामकुम स्थित सेना की एक यूनिट में जवान के पद पर कार्यरत है, जिसकी गिरफ्तारी की सूचना संबंधित सैन्य इकाई को दे दी गई है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल