Local Alerts Ranchi

राँची में मोबाइल झपटमारी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | Two Arrested in Ranchi Mobile Snatching Case

राँची के लालपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छिनतई किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, लालपुर स्थित सिन्हा भवन निवासी राकेश कुमार सिन्हा 23 मई 2026 को विराज नगर क्षेत्र में किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। मामले में लालपुर थाना में दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धारा के तहत जांच शुरू की गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करम टोली अहीर टोली निवासी 19 वर्षीय अंशु कच्छप तथा नगड़ाटोली निवासी 20 वर्षीय आकाश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके पास से घटना में छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल