झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। यह भेंट अमित शाह के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर हुई।
इस मुलाकात की जानकारी खुद अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के साथ अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की।
मुलाकात के दौरान अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर अमित शाह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही दोनों नेताओं के बीच झारखंड से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों और राज्य के विकास से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

