Local Alerts Ranchi

करीद को लेकर राँची प्रशासन अलर्ट, शांति समिति संग हुई अहम बैठक | Ranchi Administration Holds Key Meeting Ahead of Bakrid

आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर रविवार को राँची जिला प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक राँची श्री राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था), अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला नजारत उप समाहर्ता सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में महावीर मण्डल, सेंट्रल मोहर्रम कमिटी, अंजुमन इस्लामिया, गुरुनानक समिति, पंजाबी हिंदू बिरादरी सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

बैठक के दौरान पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। शांति समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि राँची हमेशा सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी समुदायों और संगठनों के सहयोग से बकरीद का पर्व भी शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न होगा।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। अफवाह फैलाने या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील की गई कि किसी भी भ्रामक सूचना पर प्रतिक्रिया देने से बचें और तुरंत प्रशासन को इसकी जानकारी दें।

वहीं एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि बकरीद को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहेगा और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
बैठक के अंत में प्रशासन और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने मिलकर आपसी भाईचारे, सद्भाव और शांति के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल