CityNews Local Alerts Politics

पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला और अधिवक्ता रामदेव प्रसाद यादव कांग्रेस में शामिल | Former MLA Umashankar Akela and Advocate Ramdev Prasad Yadav Join Congress

बरही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला और पलामू जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। राँची स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित पुनर्मिलन समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने दोनों नेताओं को अंगवस्त्र और माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव भी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जननेता राहुल गांधी के संघर्ष और उनकी विचारधारा से लोग प्रभावित हो रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप पुराने और नए नेता कांग्रेस के साथ फिर से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह जुड़ाव राज्य की राजनीति में नई ऊर्जा और दिशा लेकर आएगा।

बता दें कि उमाशंकर अकेला 2019 में कांग्रेस से विधायक चुने गए थे, लेकिन 2024 में पार्टी टिकट न मिलने पर उन्होंने सपा से चुनाव लड़ा था।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल