Local Alerts Ranchi

राँची में अड्डाबाजी और नशापान के खिलाफ प्रशासन का अभियान | Ranchi Administration Cracks Down on Loitering & Substance Abuse

राँची जिला प्रशासन ने शहर में अड्डाबाजी, अनावश्यक जमावड़ा और नशापान के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर मंगलवार देर रात अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री कुमार रजत के नेतृत्व में लोवाडीह से दुर्गा सोरेन चौक तक विशेष जाँच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सड़क किनारे कई युवक बेवजह जमा मिले। प्रशासनिक टीम ने सभी से पूछताछ की और सार्वजनिक स्थानों पर अड्डाबाजी तथा नशे से जुड़ी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी। एसडीएम कुमार रजत ने स्पष्ट कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रशासन की ओर से युवाओं को समझाइश देते हुए सकारात्मक कार्यों में भाग लेने और सामाजिक माहौल बेहतर बनाने की अपील भी की गई। जिला प्रशासन ने कहा है कि शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह के जाँच अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल